JP nadaa
Uttar Pradesh : उत्तर प्रदेश में आगामी चुनाव को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी ने पूरी ताकत झोंक दी है. बरेली में दूसरे चरण में चुनाव होने है, गृह मंत्री अमित शाह ने बरेली में रोड शो किया. एक दिन पहले बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने डोर टू डोर जनसंपर्क किया और आज डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने बरेली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं. डिप्टी सीएम ने सपा, बसपा और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा. जयंत और अखिलेश की दोस्ती पर कहा कि ये दोस्ती 10 मार्च के बाद कहीं दुश्मनी में ना बदल जाए.
केशव प्रसाद मौर्य ने कहा अखिलेश बौखलाए हुए हैं
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने बरेली के सिविल लाइंस स्थित बीजेपी कार्यालय पर प्रेस कॉन्फ्रेंस में अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा है. दरअसल अखिलेश यादव ने आज सुबह एक ट्वीट किया था जिसमें उन्होंने कहा था कि बीजेपी ने अब तक 99 अपराधियों को टिकट दिया है. बीजेपी शतक से केवल एक नंबर दूर है. जिस पर केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव को निशाने पर लेते हुए कहा कि अखिलेश यादव बहुत बौखलाए और घबराए हुए हैं.
केशव प्रसाद मौर्य ने कहा सपा की साइकिल पंचर है
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, "अखिलेश को मालूम है कि चुनाव के अंदर जो सपने देख रहे थे वे चकनाचूर हो गए हैं. जनता जानती है कि अपराधियों के गिरोह, दंगाइयों के गिरोह, हत्यारों के गिरोह, भ्रष्टाचारियों के गिरोह के सिवा समाजवादी पार्टी के पास कुछ बचा ही नहीं है. उनकी सूची देख करके स्पष्ट लगता है गुंडई के बल पर वह वोट लेना चाहते हैं. लेकिन जनता ने समाजवादी पार्टी की साइकिल पंचर कर दी. उनके गठबंधन के लोगों को जनता ने नकार दिया है. बहुजन समाज पार्टी का कहीं कोई अता पता नहीं है. लोग समझते हैं कि वोट बर्बाद नहीं करना है. कमल का फूल ही खुशहाली का प्रतीक है गरीबी से मुक्ति का प्रतीक है."
कांग्रेस के पास फोटो खिंचाने के सिवा कुछ नहीं: मौर्य
राहुल गांधी ने गांधी जी की पुण्यतिथि पर कि हिन्दुत्ववादी ने गांधी जी को गोली मारी थी, इस सवाल पर केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, "राहुल गांधी विदेश से आ गए. क्या मुझे पता नहीं है. राहुल गांधी और अखिलेश यादव का आपस मे इंटरनल रिश्ता है. उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के पास फोटो खिंचाने वालों के सिवा कुछ नहीं बचा है."
- VIA
- Samachar Darpan News
- SOURCS
- news
-
03/19/2025 340 -
11/03/2024 419
FEATURED NEWS
POLITICS





LEAVE A COMMENT